JBR बैंकिंग न्यूज़ @ जालोर जिले के रानीवाड़ा उपखंड के आखराड़ गांव में दर्जनों बंदरों की रहस्यमयी मौत ने सनसनी फैला दी है। जोधपुर से आई टीम ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा इस्तेमाल किया, जिसकी क्षमता केवल 10 बंदरों की थी। लेकिन, लापरवाही के चलते इसमें 40 से अधिक बंदरों को ठूंस दिया गया। इसके बाद पिंजरे को दूर नदी किनारे ले जाकर बंदरों को छोड़ा गया। इस दौरान दम घुटने से कई बंदरों की मौत हो गई। टीम ने मृत बंदरों को दफना दिया,जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। लोगों ने आरोप लगाया कि बंदरों को जानबूझकर विषाक्त पदार्थ देकर मारा गया। इस विवाद के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दफनाए गए बंदरों के शव निकालकर पोस्टमार्टम शुरू किया।
WhatsApp Channel
Join Now

